
कांग्रेस नेता से केवाईसी के नाम पर ठगे 37,500 रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम पर कांग्रेस नेता से 37,500 रुपए की ठगी को अंजाम दिया। कांग्रेस नेता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला आवास विकास अमृत विहार के रहने वाले जिला महासचिव यशपाल सिंह ढिलोर ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से एक व्यक्ति का कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक आफ इंडिया का कर्मचारी बताया और के वाई सी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने की इच्छा जाहिर की। आरोपी ने दावा किया कि कार्ड ब्लॉक करने के लिए केवाईसी आवश्यक है। उन्होंने अपनी जानकारी साझा कर दी जिसके बाद उनके खाते से 37,500 रुपए निकाल लिए।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























