
गृह क्लेश के बाद युवक ने खाया ज़हर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
मामला बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव का है। जब रविवार की देर शाम युवक की किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई जिससे नाराज युवक कमरे में चला गया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर वह कमरे से बाहर आया और उल्टी करने लगा। इसके बाद परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में मातम छाया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























