हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। होली और शब-ए-बारात एक ही दिन होने से पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय, एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह ने थाना बाबूगढ़ में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया जिसमें विभिन्न गांवों के प्रधानों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि बैठक में कई गांवों के प्रधानों ने हिस्सा लिया और सभी ने पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इस दौरान सीओ एस.एन. वैभव पांडेय, एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी देवेद्र कुमार बिष्ट व अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380























