
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीओ ने दिए आवश्यक निर्देश
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा को लेकर बाबूगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में सीओ अनीता चौहान, थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ गांव छपकौली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और वहां कांवड़ियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ , थाना प्रभारी ने मंदिर के पुजारी और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कराई जाए। बागड़पुर की ओर से काली नदी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु पैदल मंदिर तक पहुंच सकेंगे, लेकिन उनके वाहनों को काली नदी के पार ही खड़ा कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा लालपुर की ओर से आने वाले मार्ग पर भी आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा श्रद्धालुओं को गंग नहर की ओर जाने से रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि श्रावण मास में श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























