
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने किया नृत्य
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी स्थित फौजी कॉलोनी, बछलोता रोड स्थित कथा स्थल पर शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया और भक्ति गीतों पर आनंदपूर्वक नृत्य करते हुए नगर में भ्रमण किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।
यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 31 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया और जमकर नृत्य किया। आस्था की खुशबू से इलाका महक उठा। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























