
पिलखुवा: घर में रखा मोबाइल फोन व 20 हजार की नकदी चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलाखुवा क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोर घर में घुसकर नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पिलखुवा कोतवाली के मोहल्ला सद्दीकपुरा के मोहम्मद शाहनवाज़ ने बताया कि उसका भाई, वह और उसकी माता किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी चोर आया जिसने मोबाइल और 20 हजार की नकदी चुरा ली और फरार हो गया। चोर घर में घुसकर करीब 20,000/- की नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























