
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में महिला के लिए लगाए गए चेंजिंग रूम अपनी बदहालियों पर आंसू बहा रहे हैं। कई चेंजिंग रूम तो इस स्थिति में है जो गिरने की कगार पर हैं। ऐसे में इन चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
तीर्थ नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। बड़ा सवाल तो यह है कि समय-समय पर मरम्मत और रखरखाव के अभाव में यहां के हालात बदहाल हो रहे हैं। ब्रजघाट में नगर पालिका द्वारा लगाया गया महिला चेंजिंग रूम एक ओर झुकता जा रहा है जो हादसे का कारण बन सकता है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























