
किसान नेता ने चिता पर लेटकर किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनपद हापुड़ के थाना देहात परिसर में चिता पर लेटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा व नारेबाजी भी हुई। यह प्रकरण जमीन पर कब्जे से जुड़ा है।
आपको बता दें कि यह मामला कृषि भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ा बताया जा रहा है। अवैध कब्जे के साथ-साथ फसल नष्ट करने का भी आरोप है। प्रकरण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए देहात थाने में धरना दिया। बताया जा रहा है कि हापुड़ के गांव अमीरपुर नंगोला निवासी शौकीन सैफी उर्फ सूफी थाना देहात परिसर में चिता बनाकर उस पर लेट गया और प्रदर्शन किया। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























