
अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए यूरिया के अवैध परिवहन और काला बाज़ारी के मामले में कार्रवाई करते हुए कृष्ण गोपाल पुत्र श्यामसुंदर, इमरान पुत्र हमीद व नसीम पुत्र अमानुल्लाह निवासीगण किठौर मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को गांव असरा मुरादपुर के लोगों ने जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को सूचना दी कि यूरिया से लदा एक ट्रक खेत में पलट गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश मौके पर पहुंचे और जांच की तो पाया कि मौके पर 225 कट्टे बरामद हुए। यूरिया का किसी प्रकार का बिल मौके पर नहीं मिला। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम कृष्ण गोपाल बताया। इसके बाद जांच की तो पता चला कि यह अनुदानित नीम कोटेड यूरिया है जिसकी कालाबाजारी की जा रही थी। ऐसे में उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























