
फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला कास्माबाद में फर्जी इकरारनामा तैयार कर मकान कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कस्तला कास्माबाद के रहने वाले ललित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मकान और रास्ते को लेकर चाचा विजेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पिता जनक सिंह ने 17 जुलाई 2017 को मकान की वसीयत उनके नाम कर दी थी। पिता की मौत के बाद मकान वारिसान में उसका नाम दर्ज हो गया था। इसके बावजूद आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर दावा करने का प्रयास किया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के दौरान आरोपी ने 21 जून 2011 का नोटरी दस्तावेज प्रस्तुत किया जिसमें समझौता दिखाया गया। आरोप है कि यह फर्जी दस्तावेज तरीके से तैयार किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























