
अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और ट्रक को कब्जे में ले लिया
अल्लाहबख्शपुर के ललित राणा, रामौतार और जयपाल एक व्यक्ति की मौत के बाद दाह संस्कार में शामिल होने के लिए तीर्थ नगरी ब्रजघाट आए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वह तीर्थ नगरी से आगे हाईवे पर पहुंचे तो अचानक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने ललित राणा को मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम पसरा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























