
ब्रजघाट में गंगा पर नया रेलवे पुल बनाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा नदी पर अब रेलवे नया पुल बनाने की तैयारी कर रहा है जिससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। गाजियाबाद सीतापुर फोर लाइन रेलवे ट्रैक परियोजना के तहत इस पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पुराने पुलों को हटाया नहीं जाएगा बल्कि इसके समानांतर अत्याधुनिक तकनीक वाले नए पुल तैयार किए जाएंगे। इससे ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ रेल संचालन भी अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
गंगा नदी पर करीब 800 मीटर लंबा नया पुल बनाया जाएगा। पुल अप और डाउन लाइन के लिए अलग-अलग पुल बनाए जाएंगे ताकि ट्रेनों को गुजरने का इंतजार ना करना पड़े। फिलहाल पुराने पुलों पर गति सीमा कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार घटानी-बढ़ती है। नए पुलों पर कवच सुरक्षा तकनीक भी लागू होगी। साथ ही ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर सकेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























