
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश करने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अरशी के मुताबिक, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में उनकी करीब 500 वर्ग मीटर जमीन है। इस जमीन का उन्होंने बैनामा कराया था और तभी से जमीन पर उनका कब्जा बताया जा रहा है। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।
महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने बैनामा की गई जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, सात अगस्त को उसके भाई को रास्ते में रोककर केस वापस लेने और 20 लाख रुपये देने की मांग की गई।
आरोप है कि रकम नहीं देने पर महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए परिवार और संपत्ति की सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















