
👁 32 views Views
युवक पर हुए हमले के मामले में सगे भाई सहित दो पर मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने टिल्लेवाली गली निवासी पुष्पेंद्र की तहरीर पर उसके सगे भाई और भतीजे पर जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई परविंद्र और भतीजे शिवा पर मुकद्दमा दर्ज किया है।
पीड़ित ने बताया कि 12 अप्रैल को वह घर लौट रहा था कि रास्ते में उसके भाई और भतीजे ने उसके रोक लिया और उसके गिरा दिया। आरोपियों ने उसपर हमला किया और उसके घर में घुस गए। पुलिस ने मामले में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























