
स्कूटी गिराकर हमला करने के मामले में छह लोगों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रिलायंस रोड पर बाइक सवार छह हमलावरों ने स्कूटी गिराकर युवक और उसके साथी के साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में गाजियाबाद जनपद के विजयनगर क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपने मित्र नरेंद्र के साथ रिलायंस रोड स्थित कार्यालय जा रहे थे। रात करीब आठ बजे पीछे से दो बाइक पर सवार छह लोग आए और अचानक उनकी स्कूटी गिरा दी। इसके बाद आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























