
नवजातों की मौत के मामले में सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक नवजात की हालत बिगड़ गई। रेफर के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
गांव शेरपुर निवासी तोहीद ने बताया कि उनकी पत्नी शबीना को प्रसव पीड़ा होने सरकारी एंबुलेंस से बहादुरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया था। रात करीब 1:00 बजे बेटे का जन्म हुआ लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चों के होंठ नीले पड़ने लगे। परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ कर्मियों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह हालत बिगड़ने पर नवजात को हापुड़ रेफर कर दिया। वहां से मेरठ जिला अस्पताल और फिर चाचा नेहरू अस्पताल भेजा गया लेकिन दिल्ली तक ले जाने और वापस मेरठ आने के दौरान ही बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मामला गांव के शबीर की पत्नी शबीला से जुड़ा है जिसके गर्भ में ही शिशु की मौत का मामला सामने आया है। उसे गढ़ सीएचसी रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने प्रसव कराया तो बच्चा मृत मिला।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























