
हाईवे पर ट्रेलर-कैंटर की जोरदार भिड़ंत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सोना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए निजी क्रेन मौके पर बुलवाई और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वाहनों को हटाए जाने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य होने की बात कही जा रही है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996



















