
हापुड़: ऑनलाइन ड्राई फ्रूट खरीदने के नाम पर रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 84 हजार की ठगी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कृष्णानगर निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स फ्लाइंग ऑफिसर के साथ 84 हजार की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, YouTube पर श्रीराम ड्राईफ्रूट का विज्ञापन देखकर उन्होंने बादाम, किशमिश और काजू का ऑर्डर किया था।
आरोप है कि ठगों ने GST का बहाना बनाकर पहले ₹1,080 वापस करने की बात कही और फिर QR कोड व अलग-अलग पेमेंट कोड भेजकर रकम जमा कराते रहे। इस तरह करीब ₹84,325 की रकम कई ट्रांजेक्शन में खाते से निकल गई।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल हापुड़ पहुंचकर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने राजेश दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़



















