
बृजघाट पर अधिक वसूली करने पर तीन पर रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा दशहरा पर्व पर बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं से पार्किग शुल्क के नाम पर जबरन अधिक वसूली करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
बृजघाट के पार्किंग स्थल 2 के निकट ही वाहनों से निर्धारित पार्किग शुल्क का बोर्ड लगा है। आरोपा है कि पार्किंग शुल्क वसूली में लिप्त कर्मचारियों ने निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गई। श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा को व्यक्त किया है। दरोगा सार्थक सिंह ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से अधिक वसूली होना पाया। आरोपी पुलिस को देखर फरार हो गए।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























