
जैन सन्त भवन पर प्रतिदिन सैकड़ो जैन भक्त महामुनि विमर्श सागर जी से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन सन्त भवन, जैन लोक पर भावलिगी श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज 33 पिछि ससंघ विराजमान हैं। सैकड़ो जैन भक्त प्रतिदिन महामुनिराज के सानिध्य मे चल रहे, शान्तिधारा, जिनागम प्रशिक्षण शिविर, प्रवचन ,गुरू भक्ति, आरती आदि धार्मिक आयोजनो मे भाग ले रहे हैं।
जिनागम प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन महामुनिराज विमर्श सागर जी ने जैन धर्म के सिद्धांतो, पूजन पद्धति, आहार चर्या मे पालन किए जाने वाले नियमो की विस्तृत रूप से विवेचना की। पूजन मे भाव की प्रधानता होती है हम पवित्र भाव से पूजन करें।सभी धार्मिक आयोजनो मे श्रद्धांपूर्वक भाग ले।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, प्रदीप जैन, सजींव जैन, राजीव जैन गौरव जैन, अभिषेक जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, सचिन जैन विकास जैन प्रभा जैन, बबीता जैन ,विनोद बाला जैन, रेखा जैन, राजेश जैन, मीनू जैन, भावना जैन, ममता जैन, रेणुका जैन, सरोज जैन, दीपाली जैन,सरोज जैन, नीति जैन, मधु जैन, मंजू जैन, मगन जैन, निशा जैन, नेहा जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























