
चोरी हुए लड्डू गोपाल को पुलिस ने परिजनों को लौटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में लड्डू गोपाल व परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंची महिला के लड्डू गोपाल चोरी होने का मामला जैसे ही प्रकाश में आया तो पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और लड्डू गोपाल को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।
नोएडा के सेक्टर-81 की रहने वाली प्रतिभा सोमवार को ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंची। स्नान के दौरान लड्डू गोपाल को महिला ने गंगा किनारे तख्त पर विराजमान करा दिया। जब वापस लौटी तो देखा कि लड्डू गोपाल वहां नहीं है जिन्हें गायब देखकर महिला के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और लड्डू गोपाल को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने खुशी जाहिर कर पुलिस का आभार जताया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























