
हापुड़: बाइक व कार की मामूली भिड़ंत में दो चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे एक गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस मामूली भिड़ंत में बाइक पर सवार दो लोग चोटिल हो गए। मौके पर यातायात पुलिस पहुंची जिसने बाइक चालक को उठाया। बाइक को उठाकर साइड कराया और उस पर सवार दोनों लोगों का हाल जाना। साथ ही गाड़ी को साइड लगवाया।
मंगलवार को हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर एक बाइक जैसे ही गढ़ रोड से रेलवे रोड की तरफ मुड़ी तो तहसील से पक्का बाग की ओर जा रही गाड़ी से बाइक की मामूली भिड़ंत हो गई। इस मामूली भिड़ंत में बाइक पर सवार दोनों युवक चोटिल हो गए। यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जिसने बाइक को साइड कराया। दोनों का हाल जाना और कार चालक को साइड कराकर उससे पूछताछ की।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























