
पिलखुवा: शनिदेव की मूर्ति खंडित होने से श्रद्धालु नाराज
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास गांधी कॉलोनी में स्थित मंदिर में शनि देव की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है। उन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
श्रद्धालु पंकज शर्मा ने बताया कि गांधी कॉलोनी में राधा कृष्ण मंदिर है जिसके पास शनि देव की मूर्ति स्थापित है जहां श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। जब मंगलवार की सुबह वह मंदिर पहुंचे तो देखा कि किसी ने शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया। ऐसे उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























