हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती को एक युवक काफी समय से परेशान करता रहा है और उसे आपत्तिजनक वीडियो भेज रहा है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी के भाई ने पीड़िता को जांच करने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि पिछले काफी दिनों से गांव का ही कोशिंदर उसके मोबाइल नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेज कर उसे परेशान कर रहा है। कई बार पीड़िता ने आरोपी से ऐसा करने से मना किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























