
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी व स्टॉफ नर्स समेत छह पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई है। तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है जो जांच कर रही है। मुख्य आरोपी युवक, स्टाफ नर्स समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में स्टाफ नर्स की संलिपत्ता बताई जा रही है।
सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी 6 नवंबर 2025 को पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर गई थी। वहां युवती के भाई ने किशोरी को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। किशोरी भयभीत हो गई। वहीं आरोपी युवक ने फिर से किशोरी को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया जिसके परिणाम स्वरुप किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी पक्ष को गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने दबाव बनाने का प्रयास किया और दो जून 2026 को आरोपी ने पीड़िता और उसके पिता पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी दी। वही पीएचसी बक्सर में स्टाफ नर्स की मदद से किशोरी का गर्भपात कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित की जिसमें डॉक्टर सुनील डॉक्टर, अनिल और डॉक्टर समरेंद्र की जांच के बाद विभाग के कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य आरोपी युवक, स्टाफ नर्स समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























