
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव, शहर-शहर चला स्वच्छता अभियान,लोगों को किया जागरूक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को हापुड जनपद के समस्त विकास खंडों और ग्राम पंचायतो में साफ सफाई के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान-
सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानों, सचिवों, सफाई कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और अमृत सरोवरों की साफ-सफाई की।लोगों को कूड़े को अलग अलग रखना, सोख्ता गड्ढा बनाना और अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया गया।
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















