
हापुड के 14 कबड्डी खिलाडी मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
हापुड सूवि(ehapurnews.com):जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अरुणा की देखरेख में सोमवार कोआयोजित किए गए।कबड्डी ट्रायल में हापुड जिले से लगभग 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 14 खिलाड़ी मंडल की स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चयनित किए गए जो कि 22 सितंबर 2026 को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में सम्मिलित होंगे।खिलाड़ियों की सूची किस प्रकार है:- हर्ष, वैभव, आदित्य ,आनंद , मयंक, अभय ,अभी ,कृष्णा, वंश, देवांश ,देव ,निशांत ,आलोक , मयंक। इस अवसर पर भानु कबड्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तनवीर खेलो इंडिया प्रशिक्षक, मनीष आदि मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















