
बंद घर में घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने जोगीपुरा गांव में हुई चोरी के मामले में अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कविता त्यागी पत्नी नरेंद्र त्यागी निवासी ग्राम अहमदनगर जोगीपुरा की तहरीर पर कार्रवाई की है। चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के मुताबिक, परिजन घर से बाहर गए हुए थे और वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला।
पीड़िता कविता त्यागी की तहरीर के अनुसार वह और उसका परिवार दो दिन से घर से बाहर गए हुए थे। दवाई लेने के लिए वह दिल्ली गई थी जबकि उनका बेटा कपिल बेंगलुरु गया हुआ था। वह 21 सितंबर यानि सोमवार की दोपहर जब घर लौटे तो देखा घर का सामान बिखरा हुआ था। घर में घुसे चोरों ने 2.10 लाख की नगदी, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 10 तोले का चांदी का एक सिक्का, एक तोले के पांच सिक्के आदि सामान चुराकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू की और अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















