
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा के चुनाव में डाली गई वोटों की गिनती मंगलवार की तड़के पूरी हुई। अग्रवाल महासभा के चुनाव में प्रधान पद पर अतुल कुमार चौकड़ायत (पटाखे वाले) ने जीत हासिल की जबकि वरिष्ठ उप प्रधान पद पर राजेंद्र कुमार गुप्ता पाइप वाले, कनिष्ठ उप प्रधान पद पर नवीन गर्ग, मंत्री पद पर विमेश गोयल धर्म कांटे वाले, वरिष्ठ उप मंत्री पद पर हिमांशु गोयल, कनिष्ठ उप मंत्री पद पर अमित गोयल सिम्पल, कोषाध्यक्ष पद पर शरद अग्रवाल राम, उप कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गर्ग लोहे वाले, ऑडिटर पद पर आशीष विजय गुप्ता और उप ऑडिटर पद पर अरुण कुमार जिंदल ने जीत हासिल की।*डालते हैं कार्यकारिणी पर एक नज़र:*राघव अग्रवाल 2497, अभिषेक गर्ग टेकचंद एंड संस 2474, गोपाल जिंदल हिंदुस्तान टीवी 2100, मुदित बंसल तिरुपति केमिकल्स 2058, डॉ आशीष अग्रवाल दंत एवं मुख्य रोग विशेषज्ञ 1938, दीपक बंसल जागरण वाले 1935, आशीष मित्तल एसडीएम बर्तन वाले 1848, हर्षित अग्रवाल एडवोकेट 1837, आयुष गर्ग मुरारी कांटे वाले 1820, मोहित अग्रवाल एडवोकेट 1792, शुभम सिंघल लालजी 1774, मुदित गोयल बिजली वाले 1746, सौरव गोयल चरण पादुका सेवा वाले 1700, मोतीराम बारदाने वाले 1695, विवेक गोयल सर्राफ 1667, रक्षक गुप्ता बीमा वाले 1667, जतिन गोयल सर्राफ 1649, अंकुर जिंदल जिंदल कसरे 1619, गौरव गर्ग अशोक पीएनबी वाले 1571, दीपक अग्रवाल फोटो वाले 1569 और दीपक सिंघल, सिंघल कंप्यूटर एंड हार्डवेयर को 1563 मत मिले। यह सभी कार्यकारणी के 21 पदों पर विजयी हुए हैं।ज्ञात हो कि रविवार 20 सितंबर को 5,837 में से 4,523 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। यह चुनाव हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवार इंटर कॉलेज में संपन्न हुए थे। चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह ने सुरक्षा बल की मौजूदगी में चुनाव सकुशल संपन्न कराए। सोमवार की सुबह 10 टेबल पर वोटों की गिनती शुरू हुई। कार्यकारणी सदस्यों की गिनती के दौरान 10 अतिरिक्त टेबल लगाई गई। देर शाम पदाधिकारियों की वोटो की गिनती शुरू हुई जिसके परिणाम मंगलवार की तड़के सामने आए। विजयी प्रत्याशियों ने आतिशबाजी कर अपनी जीत का जश्न मनाया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179




















