
👁 14 views Views
परिवहन विभाग 119 वाहनों की नीलामी करेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ का सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग 15 जुलाई-2026 को 119 वाहनों की नीलामी करेगा। ये वाहन जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, धौलाना कोतवाली हापुड़ नगर तथा हाफिजपुर में खड़े है।
नीलाम होने वाले वाहनों में बस, टैम्पू, आटो, कार, मैजिक, वैन, विक्रम, मयूरी, छोटा हाथी, मिनी बस आदि शामिल है।
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार नीलामी से पूर्व यदि किसी वाहन का प्रशमन शुल्क जमा कर वाहन अवमुक्त करा लिया जाता है तो उस वाहन की नीलामी निरस्त कर दी जाएगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























