हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा में खेतों से लौट रहे एक किसान की पीठ पर गोली लगने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया की गोली लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। किस वस्तु से वार कर किसान घायल हुआ है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना के रहने वाले संजीव ने बताया कि मामला बुधवार की शाम का है जब वह अपने साथी मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर जखैड़ा में खेतों पर गया हुआ था। जैसे ही वह गांव के बाहर आए तो पीछे से संदिग्ध ने फायर कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद किसान को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि किस वस्तु से किसान घायल हुआ है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है? गहन मेडिकल परीक्षण के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























