हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पीपला बंदपुर उपकेंद्र पर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि के कारण एक दर्जन से अधिक स्थानों की विद्युत आपूर्ति सुबह सात से शाम सात बजे तक के अंतराल में चार घंटे बंद रहेगी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पीपला बंदपुर उपकेंद्र पर पांच एमवीए पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए किया जा रहा है। जिसके कारण बृहस्पतिवार की सुबह सात से शाम सात बजे के अंतराल में लगभग चार घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस बीच में विद्युत आपूर्ति आती जाती रहेगी। उन्होंने बताया कि इस उप केंद्र से ग्राम जटपुरा, पबला, मोहल्ला रमपुरा, अशोक नगर, मोदीनगर रोड, चाह डिब्बा, शमशाद रोड, डाबरिया, जटपुरा रोड, राणा पट्टी तथा बीच राणा पट्टी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























