
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में पटिया डालने पर दो लोगों में विवाद हो गया जिसके बाद एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वही एक पक्ष ने अधिकारियों से इस ओर ध्यान देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
मीनू शर्मा पत्नी अशोक शर्मा निवासी बछलौता बाबूगढ़ ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है जिसके कारण उनके घर आने जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा है। आवागमन प्रभावित होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















