
👁 10 views Views
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई थी तेंदुए की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के मानक चौक गांव में खेत के पास मृत तेंदुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार, धान के खेत में खड़े शीशम के पेड़ से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। पेड़ पर चढ़ने के दौरान तेंदुआ करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। 4 अक्टूबर रविवार को तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार शव का निस्तारण कर दिया गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















