
मोनाड यूनिवर्सिटी के मालिक के खिलाफ बाइक बोट घोटाले के मामले में मेरठ में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी के फर्जीवाड़े के आरोपी विजेंद्र सिंह हुड्डा पर मेरठ कोतवाली पुलिस ने बाइक घोटाले मामले में भी मुकदमा दर्ज किया है। विजेंद्र सिंह हुड्डा समेत 10 पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मेरठ कोतवाली क्षेत्र के लाल कुर्ती बेगम बाग न्यू शिवलोक निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड बाइक बोट कंपनी के मालिक विजेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने साथियों के साथ 2018 में बाइक बोट स्कीम की जानकारी दी। स्कीम में रुपए लगाने से दोगुना मुनाफा होने का दावा किया। इसके बाद पीड़ित अरविंद कुमार ने अलग-अलग तारीख में कुल 9 लाख 93 हजार रुपए बैंक में जमा करा दिए। रकम लेने के पश्चात आरोपी उसे गुमराह करते रहे। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। रुपए वापस न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोनाड यूनिवर्सिटी के मालिक के खिलाफ बाइक बोट घोटाले के मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























