
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद हापुड़ के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सुलभ रूप से प्रदान करने हेतु हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण, हापुड के कार्यालय परिसर में “पासपोर्ट मोबाइल वैन” का विशेष कैम्प सोमवार को आयोजित किया गया। सेवा का शुभारम्भ डा० नितिन गौड, उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण, हापुड एवं अनुज स्वरूप, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कैम्प का संचालन सीनियर कन्सल्टेन्ट तेजेन्द्र आनन्द द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 30 व्यक्तियों द्वारा उक्त कैम्प का लाभ उठाया गया। कैम्प का आयोजन दिनांक 04.08.2025 से 06.08.2025 एवं दिनांक 11.08.2025 से 13.08.2025 तक किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति कैम्प का लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस मौके पर प्राधिकरण के प्रभारी सचिव, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंतागण, अवर अभियंतागण, अन्य स्टाफ एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























