
नशे के तीन सौदागर से 12 लाख रुपए का गांजा बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना सिम्भावली व एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तीन अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपए मूल्य का 112 किलोग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की है।
गिरफ्तार नशे के सौदागर उड़ीसा राज्य से अवैध गांजा तस्करी करके लाते है और उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों एवं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे।
पुलिस ने बताया कि हापुड के थाना कपूरपुर के गांव नारायन पुर बासका का सोनू सिंह व गांव करीकमपुर का विनोद कुमार तथा पिलखुआ के गांव मसौता का राहुल है।आरोपी लग्जरी गाडी मे उडीसा से गांजा छिपाकर ला रहे थे कि चैकिंग के दौरान पुलिस टीम के हत्थे चढ गये।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























