
वैश्य समाज के लिए कार्य करेंगे: अतुल चौकड़ायत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के प्रधान पद पर विजयी अतुल कुमार चौकड़ायत ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अपनी जीत का श्रेय वैश्य समाज के हर वर्ग को दिया है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग परिवर्तन चाहता था जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
ई हापुड न्यूज के संवाददाता अशोक तोमर ने अग्रवाल महासभा हापुड़ के नवनिर्वाचित प्रधान अतुल कुमार चौकड़ायत से कुछ खास मुद्दों को लेकर बातचीत की जिस पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र में किए गए वायदों को वह निश्चित रूप से पूरा करेंगे। उनकी प्राथमिकता हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा महासभा को आवंटित भूमि का 6 माह में बैनामा कराएंगे। वैश्य समाज की गरीब कन्याओं के विवाह तथा निर्धन छात्रों की शिक्षा में मदद करेंगे। विधवाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर एक हजार रुपए की जाएगी । समय-समय पर संगोष्ठी व कार्यशाला आयोजित कर विसंगतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















