
जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने किया रक्तदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,हापुड़ परिसर में रोटरी क्लब,गाजियाबाद नॉर्थ के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं संस्थान के सदस्यों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना रहा।
रक्तदान शिविर में 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता ने शिविर को सामाजिक सेवा, मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बना दिया।
इस अवसर पर जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने कहा कि, “रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सहभागिता अत्यंत सराहनीय है और यह जे.एम.एस. परिवार की सामाजिक संवेदनशीलता को दर्शाती है।”
संस्थान के सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने कहा कि, “विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि जे.एम.एस. परिवार समाजहित के कार्यों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर है।”
इस अवसर पर जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम ने भी रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए रोटरी क्लब हापुड़ एवं आयोजन टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानव सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।
रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ के पदाधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष आर.टी.एन संजीव जैन, सेक्रेटरी आर.टी.एन शिशिर अग्रवाल, कैम्प इंचार्ज आर.टी.एन अरुण गर्ग, ब्लड डोनेशन चेयरमैन आर.टी.एन शैलेश जैन, पूर्व अध्यक्ष आर.टी.एन मानव सिंघल, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग गर्ग,आर.टी.एन वैभव गोयल तथा आर.टी.एन मनोज अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन के लिए जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को रक्तदान के महत्व, इसकी उपयोगिता तथा रक्तदान के माध्यम से बचाए जा सकने वाले अमूल्य जीवन के बारे में जागरूक किया गया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह रक्तदान शिविर मानवता, सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















