
क्रीड़ा भारती हापुड़ द्वारा योग शिविर जागरूकता कार्यक्रम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती हापुड़ द्वारा योग शिविर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सात दिवसीय योग शिविर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में 15 जून से 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 05:30 बजे से 07:00 बजे तक आयोजित होगा। योग शिविर के प्रथम दिवस में क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा कि हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है, जो योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करता है। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ उम्र के लिए योग” है, जिसका मतलब है कि योग के जरिए न सिर्फ लंबी, बल्कि स्वस्थ और फिट जिंदगी जी जा सकती है। योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का एक प्रभावी तरीका है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच योग का महत्व काफी बढ़ गया है, क्योंकि यह न सिर्फ स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। जिला मंत्री व मेरठ प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख मनप्रीत खैरा ने बताया कि क्रीड़ा भारती की कोशिश है कि आज के दिन जो लोग योग की शुरुआत कर रहे हैं, वह हर रोज योग करें। इसके लिए क्रीड़ा भारती की ओर से योग क्रीड़ा केंद्र लगा कर लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। योग प्रशिक्षका प्रीति वर्मा, रूबी शर्मा, बृजेश, आकांशा त्यागी, मोहित शर्मा, कुमकुम आदि द्वारा सभी को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभ बताए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























