
हापुड़: चैनापुरी में टूटी पुलिया दे रही हादसे को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरी में एक गली की टूटी पुलिया हादसे को होता दे रही है। आने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी हो रही है जिन्होंने संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है और उसका समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए वरना वह प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
मोहल्ले की टूटी पुलिया हादसे को दावत दे रही है। रात के समय तो कई लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दो पहिया वाहनों को निकालने में भी परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है कि शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए और पुलिया की मरम्मत कराई जाए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























