
हापुड़ में नो एंट्री के बावजूद घुसा 12 टायरा ट्रक, लगा जाम
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड स्थित किशनगंज के बाहर सोमवार को नो एंट्री के बावजूद एक 12 टायरा भारी ट्रक नगर में प्रवेश कर गया। भारी वाहन के सड़क पर पहुंचते ही मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
बताया जा रहा है कि नो एंट्री के समय भारी वाहनों के नगर में प्रवेश पर रोक रहती है, इसके बावजूद ट्रक के अंदर आने से यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नो एंट्री में भी भारी वाहन आसानी से शहर में प्रवेश कर रहे हैं तो यातायात पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग यातायात पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठा रहे हैं और नो एंट्री व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















