पाइपलाइन में लीकेज की वजह से धंस रही बुलंदशहर रोड










पाइपलाइन में लीकेज की वजह से धंस रही बुलंदशहर रोड

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की वजह से बुलंदशहर रोड प्रभावित हो रही है। पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण जगह-जगह से सड़क धंसनी शुरू हो गई है जिसकी वजह से हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है। आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पेयजल लाइन में लीकेज के कारण बुलंदशहर रोड के नीचे पानी भर रहा है जिसकी वजह से सड़क जगह से धंस्ती जा रही है। इसके चलते पालिका ने पेयजल आपूर्ति बंद कर दी थी जिससे बुलंदशहर रोड के मोहल्ले में पानी का संकट गहरा गया। लीकेज का पता चलने के बाद अधिकारियों ने नई पेयजल लाइन को फिर से जोड़कर मोहल्ले में पानी की आपूर्ति शुरू कराई। हालांकि पुरानी पेयजल लाइन को अभी जोड़ा नहीं गया है।

47 करोड़ रुपए खर्च कर लोक निर्माण विभाग ने मेरठ-बुलंदशहर रोड का चौड़ीकरण कराया था लेकिन मां मनसा देवी मंदिर से लेकर फिरोज बिल्डिंग तक सड़क जगह-जगह से धंस गई थी। सड़क धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए पिछले एक महीने से लोक निर्माण विभाग, जल निगम और नगर पालिका के इंजीनियर जुटे हुए हैं। अधिकारियों को अब एक फीट नीचे पानी भरने और धंसने के कारणों का पता चला है। फिलहाल पुरानी पेयजल लाइन को बंद कराया था। वहीं नई पेयजल लाइन को भी तीन जगह से बंद कराया गया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका की टीम ने मौके पर देखा तो पानी का स्तर कम हुआ था। इसके बाद नई पेयजल लाइन को फिर से जोड़कर पेयजल की आपूर्ति शुरू कराई गई है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर








  • Related Posts

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    🔊 Listen to this पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाज सेवा और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, ‘VS…

    Read more

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    🔊 Listen to this ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर 40 ऐसे वाहनों के चालान…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक
    error: Content is protected !!