
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे के पास यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देकर बुलेरो में सवार होकर लौट रहे अभ्यार्थियों को बस ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई
बुधवार को अभ्यार्थी यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहे थे कि जैसे ही वह तहसील चौराहे के पास पहुंचे तो बस ने बुलेरो में टक्कर मार दी जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर यातायात प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने बस चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट किया और बस का दस हजार रुपए का चालान कर दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया हैं।






















