
👁 137 views Views
देहरा झाल में बहकर आए शव की हुई पहचान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में एक युवक की लाश गंग नहर में बहकर आई जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब एक युवक की लाश तैरते हुए देहरा पुलिस चौकी क्षेत्र की गंगा नहर में पहुंची जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सैफी पुत्र काले खान निवासी डूंडा हेड़ा, विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























