
हापुड़ का एक ऐसा दरबार जहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना रोजाना जनता दर्शन का आयोजन करती है और उनका यह प्रयास रहता है कि जो भी फरियादी जनता दरबार में आया है,वह निराश न हो।फरियादी की समस्याओ का निस्तारण पूर्ण गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंतर्गत हो जाए।
जिला कलैक्ट्रेट पर बुधवार की सुबह जनता दर्शन (प्रातः 10:00) आये जनसामान्य की शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जनता दर्शन के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी का कहना है कि
यदि आपकी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन (प्रातः 10बजे) में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना‑पत्र जमा करें और सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























