
👁 21 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला त्रिलोकीपुरा में सोमवार की रात सात साल का एक बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार त्रिलोकीपुरम निवासी साहिल का पुत्र सुफियान सोमवार की रात घर की छत पर खेल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। बच्चे के गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजनों के होश उड़ गए जिसके बाद बालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि मकान की छत पर सुरक्षा दीवार या जाली नहीं लगी है जिसकी वजह से बालक हादसे का शिकार हुआ।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























