
गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, 25 दिन के नवजात को गोद में लेकर पानी से निकलती महिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलभराव के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा का पानी आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई संपर्ग मार्गों प्रभावित है। हालांकि प्रशासन मस्तैद है।
कृष्णा की मढ़ेया में हालात चिंताजनक नजर आए, जहां एक महिला अपने महज 25 दिन के नवजात बच्चे को गोद में लेकर पानी के बीच एक घर से दूसरे घर जाती दिखाई दी। जलभराव के कारण लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है और घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















