
वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने हेतु परिवर्तन योजना लागू
हापुड, सूवि(EHAPURNEWS.COM): भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने, पुराने एवं अधिक प्रदूषणकारी परिवहन वाहनों के स्थान पर नवीन BS-VI, CNG एवं Electric वाहनों को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “परिवर्तन योजना” प्रारम्भ की गई है।
योजना का लाभ केवल NCR क्षेत्र में पंजीकृत BS/URO-I, II, III & BS-IV उत्सर्जन मानक वाले ट्रक एवं बसों के स्वामियों को प्राप्त होगा। BS-III अथवा उससे पूर्व उत्सर्जन मानक वाले वाहनों को Registered Vehicle Scrapping Facility (RVSF) में ही स्क्रैप कराना अनिवार्य होगा। BS-IV वाहनों को RVSF में स्क्रैप कराया जा सकता है अथवा NCR से बाहर किसी Non-NCR क्षेत्र में विक्रय किया जा सकता है। प्रतिस्थापन के रूप में खरीदा जाने वाला नया अथवा प्रयुक्त वाहन BS-VI अथवा इलेक्ट्रिक वाहन होना चाहिए तथा उसका पंजीकरण NCR क्षेत्र में होना आवश्यक होगा। उक्त प्रक्रिया अपनाते हुए नया वाहन कय पर आगामी 10 वर्षों के देय कर एवं शुल्क में 100 प्रतिशत छूट प्रदान किये जाने की व्यवस्था है साथ ही वाहन लोन पर कय किये जाने की दशा में व्याज में 5 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। डीजल / सीएनजी वाहनों पर मासिक फ्यूल वाउचर तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक मुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
“परिवर्तन योजना” के संदर्भ में अन्य आवश्यक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में परिवहन कार्यालय हापुड में सम्पर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















