
सड़क हादसे में घायल सिंभावली निवासी दरोगा ने तोड़ा दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रहे सरताज अली का निधन हो गया। वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम छा गया।
सरताज अली की तैनाती मुजफ्फरनगर के थाना भोपा में थी। वह मेरठ में सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए थे जिनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा था जहां रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को सरताज अली का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हिम्मतपुर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद सभी ने उन्हें नम आँखों के साथ विदाई दी। पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान सीओ राहुल यादव, थाना प्रभारी अरविंद चौधरी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















